डिंडौरी: विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने स्कूली बच्चों के स्कूल के रास्ते के संघर्ष पर मोहन सरकार को घेरा
डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने रविवार शाम 6:40 पर विदिशा ग्राम पाहो की स्कूली बच्चों के लिए रास्ते का संघर्ष की वीडियो वायरल करते हुए मोहन सरकार को घेरा। दरअसल विधायक ने वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से कहा की स्कूल का रास्ता बच्चों के लिए मौत का सफर नहीं होना चाहिए कृपया तुरंत हस्तक्षेप कर सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था कराये।