बक्सर: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बक्सर स्टेशन पर 4 महंगे मोबाइल के साथ 2 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Aug 21, 2026 बक्सर रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट बक्सर को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी सफलता मिली है। निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरपीएफ की विशेष टीम ने रेलवे स्टेशन बक्सर से चोरी के चार महंगे स्मार्टफोन के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विजेंद्र मुवाल, उपनिरीक्षक विष्णु शामिल रहे।