Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

नारायणगंज क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो वाहन जब्त जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग के निर्देशों एवं कलेक्टर मंडला के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 9 जून को नारायणगंज क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक एमपी51एबी2171 तथा डम्पर क्रमांक ’’एमपी20एक्सबी8752’’ को खनिज विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लिया। जब्त वाहनों को संबंधित थाना/चौकी प्रभारी की सुपुर्दगी में शासकीय अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध ’’मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022’’ के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक एवं विभागीय अमले द्वारा संयुक्त रूप से संपादित की गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Mineral Resources, MP

22 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

MORE NEWS

शहर में हुई झमाझम बारिश बदला मौसम का मिजाज

शहर में हुई झमाझम बारिश बदला मौसम का मिजाज

Mandla, Mandla | Jun 24, 2026

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Sampatiya Uikey

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

जनसुनवाई में आए 117 आवेदन, अपर कलेक्टर ने निराकरण के दिए निर्देश

 राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन मंगलवार को जिला योजना भवन में किया गया। इस जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना और कुल 117 आवेदनों पर संज्ञान लिया।
 जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी आवेदक को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
 इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री संस्कार बावरिया, एसडीएम मण्डला सोलन सिडाम ने भी आवेदकों की समस्या सुनी। जनसुनवाई में समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
General Administration Department, MP

जनसुनवाई में आए 117 आवेदन, अपर कलेक्टर ने निराकरण के दिए निर्देश राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन मंगलवार को जिला योजना भवन में किया गया। इस जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना और कुल 117 आवेदनों पर संज्ञान लिया। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी आवेदक को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री संस्कार बावरिया, एसडीएम मण्डला सोलन सिडाम ने भी आवेदकों की समस्या सुनी। जनसुनवाई में समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla General Administration Department, MP

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

शून्य जुताई ने बदली किसान लोचन भांवरे की तस्वीर

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वैज्ञानिक खेती बनी सफलता की कुंजी

 मंडला जिले के आदिवासी बहुल ग्राम रामपुर के किसान श्री लोचन भांवरे आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन चुके हैं। बदलते मौसम, अनियमित वर्षा और बढ़ती कृषि लागत जैसी चुनौतियों के बीच उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और नवाचार से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
 कुछ वर्ष पहले तक श्री भांवरे पारंपरिक खेती पद्धति से खेती करते थे। धान की कटाई के बाद गेहूँ की बुवाई के लिए बार-बार जुताई करनी पड़ती थी, जिससे समय, श्रम और धन तीनों की अधिक आवश्यकता होती थी। मौसम की अनिश्चितता के कारण उत्पादन भी अपेक्षित नहीं मिल पाता था।
 वर्ष 2024 में जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना के तहत बीआईएसए एवं कृषि विभाग की टीम ने ग्राम रामपुर में किसानों को शून्य जुताई तकनीक और फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिकों के सुझाव और आत्मा परियोजना के अधिकारियों के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर श्री लोचन भांवरे ने अपने खेत में पहली बार शून्य जुताई तकनीक अपनाने का निर्णय लिया।
 उन्होंने धान कटाई के बाद पराली को जलाने के बजाय खेत में ही संरक्षित रखा और हैप्पी सीडर मशीन की सहायता से सीधे गेहूँ की बुवाई की। इस तकनीक से खेत तैयार करने में लगने वाला समय कम हुआ, जुताई और मजदूरी का खर्च घटा तथा समय पर बुवाई संभव हो सकी। खेत में मौजूद फसल अवशेषों ने मिट्टी की नमी बनाए रखने, खरपतवार नियंत्रण और भूमि की उर्वरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 जब फसल कटाई का समय आया तो परिणाम उम्मीद से कहीं बेहतर थे। पहले जहाँ गेहूँ का उत्पादन 10 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ मिलता था, वहीं शून्य जुताई तकनीक अपनाने के बाद उत्पादन बढ़कर 15 से 16 क्विंटल प्रति एकड़ तक पहुँच गया। अर्थात उत्पादन में लगभग 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई। धान और मूंग की फसलों में भी 10 से 15 प्रतिशत तक उत्पादन बढ़ा।
 इस तकनीक ने केवल आर्थिक लाभ ही नहीं दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। पराली जलाने की आवश्यकता समाप्त होने से वायु प्रदूषण कम हुआ, मिट्टी के लाभकारी सूक्ष्मजीव सुरक्षित रहे तथा खेत की जलधारण क्षमता में सुधार हुआ।
 अपनी सफलता के बारे में श्री लोचन भांवरे कहते हैं, “आज खेती की सबसे बड़ी चुनौती बदलता हुआ मौसम है। ऐसे समय में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना ही किसानों की सफलता का मार्ग है। नई तकनीकें खेती को लाभकारी और जलवायु के अनुकूल बनाती हैं।”
 आज उनकी सफलता से प्रेरित होकर ग्राम रामपुर सहित आसपास के अनेक किसान भी शून्य जुताई तकनीक अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। श्री लोचन भांवरे की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि वैज्ञानिक सोच, आधुनिक तकनीक और किसान का दृढ़ संकल्प मिलकर खेती को समृद्ध, टिकाऊ और भविष्य के लिए सुरक्षित बना सकते हैं।
 श्री लोचन भांवरे की यह सफलता कहानी मंडला जिले के किसानों के लिए आशा, नवाचार और आत्मनिर्भरता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Jabalpur Commissioner
#SuccessStory story

शून्य जुताई ने बदली किसान लोचन भांवरे की तस्वीर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वैज्ञानिक खेती बनी सफलता की कुंजी मंडला जिले के आदिवासी बहुल ग्राम रामपुर के किसान श्री लोचन भांवरे आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन चुके हैं। बदलते मौसम, अनियमित वर्षा और बढ़ती कृषि लागत जैसी चुनौतियों के बीच उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और नवाचार से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। कुछ वर्ष पहले तक श्री भांवरे पारंपरिक खेती पद्धति से खेती करते थे। धान की कटाई के बाद गेहूँ की बुवाई के लिए बार-बार जुताई करनी पड़ती थी, जिससे समय, श्रम और धन तीनों की अधिक आवश्यकता होती थी। मौसम की अनिश्चितता के कारण उत्पादन भी अपेक्षित नहीं मिल पाता था। वर्ष 2024 में जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना के तहत बीआईएसए एवं कृषि विभाग की टीम ने ग्राम रामपुर में किसानों को शून्य जुताई तकनीक और फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिकों के सुझाव और आत्मा परियोजना के अधिकारियों के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर श्री लोचन भांवरे ने अपने खेत में पहली बार शून्य जुताई तकनीक अपनाने का निर्णय लिया। उन्होंने धान कटाई के बाद पराली को जलाने के बजाय खेत में ही संरक्षित रखा और हैप्पी सीडर मशीन की सहायता से सीधे गेहूँ की बुवाई की। इस तकनीक से खेत तैयार करने में लगने वाला समय कम हुआ, जुताई और मजदूरी का खर्च घटा तथा समय पर बुवाई संभव हो सकी। खेत में मौजूद फसल अवशेषों ने मिट्टी की नमी बनाए रखने, खरपतवार नियंत्रण और भूमि की उर्वरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब फसल कटाई का समय आया तो परिणाम उम्मीद से कहीं बेहतर थे। पहले जहाँ गेहूँ का उत्पादन 10 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ मिलता था, वहीं शून्य जुताई तकनीक अपनाने के बाद उत्पादन बढ़कर 15 से 16 क्विंटल प्रति एकड़ तक पहुँच गया। अर्थात उत्पादन में लगभग 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई। धान और मूंग की फसलों में भी 10 से 15 प्रतिशत तक उत्पादन बढ़ा। इस तकनीक ने केवल आर्थिक लाभ ही नहीं दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। पराली जलाने की आवश्यकता समाप्त होने से वायु प्रदूषण कम हुआ, मिट्टी के लाभकारी सूक्ष्मजीव सुरक्षित रहे तथा खेत की जलधारण क्षमता में सुधार हुआ। अपनी सफलता के बारे में श्री लोचन भांवरे कहते हैं, “आज खेती की सबसे बड़ी चुनौती बदलता हुआ मौसम है। ऐसे समय में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना ही किसानों की सफलता का मार्ग है। नई तकनीकें खेती को लाभकारी और जलवायु के अनुकूल बनाती हैं।” आज उनकी सफलता से प्रेरित होकर ग्राम रामपुर सहित आसपास के अनेक किसान भी शून्य जुताई तकनीक अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। श्री लोचन भांवरे की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि वैज्ञानिक सोच, आधुनिक तकनीक और किसान का दृढ़ संकल्प मिलकर खेती को समृद्ध, टिकाऊ और भविष्य के लिए सुरक्षित बना सकते हैं। श्री लोचन भांवरे की यह सफलता कहानी मंडला जिले के किसानों के लिए आशा, नवाचार और आत्मनिर्भरता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jabalpur Commissioner #SuccessStory story

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक पर प्रशासन की कार्रवाई, क्लीनिक सील

 कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मवई क्षेत्र के घुटास उमरिया तिराहा स्थित झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई जाँच में क्लीनिक का संचालन अवैध रूप से किए जाने की आशंका पाए जाने पर अग्रिम कार्रवाई तक क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि श्री मिथुन कुमार लिखाके द्वारा संचालित क्लीनिक के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के सत्यापन के लिए स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त निरीक्षण टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक का निरीक्षण किया तथा आवश्यक अभिलेखों एवं तथ्यों की जांच की। इस दौरान उपलब्ध साक्ष्यों का भी संकलन किया गया।
 निरीक्षण दल में तहसीलदार, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर एवं स्वास्थ्य विभाग का पर्यवेक्षकीय स्टाफ शामिल रहा। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर निरीक्षण दल ने अग्रिम कार्रवाई तक क्लीनिक को सील कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक पर प्रशासन की कार्रवाई, क्लीनिक सील कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मवई क्षेत्र के घुटास उमरिया तिराहा स्थित झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई जाँच में क्लीनिक का संचालन अवैध रूप से किए जाने की आशंका पाए जाने पर अग्रिम कार्रवाई तक क्लीनिक को सील कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि श्री मिथुन कुमार लिखाके द्वारा संचालित क्लीनिक के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के सत्यापन के लिए स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त निरीक्षण टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक का निरीक्षण किया तथा आवश्यक अभिलेखों एवं तथ्यों की जांच की। इस दौरान उपलब्ध साक्ष्यों का भी संकलन किया गया। निरीक्षण दल में तहसीलदार, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर एवं स्वास्थ्य विभाग का पर्यवेक्षकीय स्टाफ शामिल रहा। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर निरीक्षण दल ने अग्रिम कार्रवाई तक क्लीनिक को सील कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

नारायणगंज क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो वाहन जब्त जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग के निर्देशों एवं कलेक्टर मंडला के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 9 जून को नारायणगंज क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक एमपी51एबी2171 तथा डम्पर क्रमांक ’’एमपी20एक्सबी8752’’ को खनिज विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लिया। जब्त वाहनों को संबंधित थाना/चौकी प्रभारी की सुपुर्दगी में शासकीय अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध ’’मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022’’ के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक एवं विभागीय अमले द्वारा संयुक्त रूप से संपादित की गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Mineral Resources, MP - Mandla News