दादरी: जनपद में शादी समारोह में किसी भी प्रकार के शस्त्र ले जाने पर लगाई गई रोक, डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दी जानकारी
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सोमवार से जनपद में शादी समारोह में किसी भी प्रकार के शस्त्र ले जाने पर रोक लगाई गई है। गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि बैंक्विट हॉलों व प्रतिष्ठानों के मालिकों को शादी समारोह में शस्त्र लेकर आने वाले व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध करी होगी।