ब्रह्मपुर: नैनीजोर के बलुईया घाट पर दिखा घड़ियाल, गंगा का जलस्तर बढ़ने से बढ़ा जंगली जीवों का खतरा
नैनीजोर स्थित बलुईया घाट पर गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ अब जंगली जीवों के आगमन का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे घाट के किनारे एक घड़ियाल दिखाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह स्नान के लिए पहुंचे लोगों ने जैसे ही घड़ियाल को देखा सचेत हो गए।