मितौली: कस्ता गोला रोड के उमरपुर क्रेशर के पास कार की टक्कर से एक बच्चे की हुई मौत, दूसरा बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल
नीमगांव क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता गोला मार्ग पर शनिवार की दोपहर बाद उमरपुर क्रेशर के पास सड़क पर चल रहे दो बच्चों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी है। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेहजम सीएचसी भेजा गया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में एक बच्चे की मौत हो गई है।