मितौली: कस्बा मितौली में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में साई बाबा हॉस्पिटल क्रिकेट टीम की हुई जीत
लखीमपुर खीरी जिले के कस्बा मितौली में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया है। फाइनल मुकाबले में साई बाबा हॉस्पिटल क्रिकेट टीम ने सिद्दीक़ी इलेवन क्रिकेट टीम को 12 रनों से हराया है। पूर्व प्रमुख रामखेलावन उर्फ छोटे भैया ने जीत की ट्रॉफी दोनो टीमों को दी है। मैन ऑफ द सीरीज जौवन सिंह रहे। आज के मैन आफ द मैच तौफीक अहमद रहे हैं।