मितौली: गन्ने के खेत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने के दौरान पसेहरा गांव में हुई किसान की मौत
मितौली थाना क्षेत्र के परसेहरा गांव में गन्ने के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के दौरान सर्वेश पुत्र रामभरोसे अचानक बेहोश होकर खेत में गिर गया। परिवार वाले एंबुलेंस से सर्वेश को बेहजम सीएचसी लेकर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते सर्वेश को ओयल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सर्वेश को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है।