मितौली: मैगलगंज क्षेत्र में बिजली का पूरा बिल जमा करने पर भी नहीं जुड़ा कनेक्शन, संविदाकर्मी पर लगा हर महीना घूस मांगने का आरोप
मैगलगंज क्षेत्र में उपभोक्ता द्वारा बिजली का बकाया बिल जमा न करने से बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। बिजली का बिल जमा करने के बाद भी उपभोक्ता का घरेलू बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। उपभोक्ता ने बिजली कनेक्शन जोड़ने के एवज में संविदा कर्मी शुभम पांडेय के द्वारा प्रति माह ₹1000 रुपये घूस मांगने का आरोप लाया है। पीड़ित उपभोक्ता ने वीडियो वायरल किया है।