हसनपुर: रुद्रपुर गांव में पानी से भरे गड्ढे में मिला मजदूर का शव, इलाके में मची सनसनी
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 35 वर्षीय मजदूर जगत सिंह (पुत्र पुन्ना) का शव खेत में बने पानी से भरे गड्ढे में तैरता मिला। परिजनों के अनुसार, शनिवार को हरियाली तीज पर पत्नी के मायके जाने के बाद से ही जगत सिंह लापता था। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी।