नबीनगर: रेफरल अस्पताल नबीनगर के पास से पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने नबीनगर रेफरल अस्पताल के पास से शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के इटवा नोनिया बिगहा गांव निवासी अभिषेक कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त युवक को मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत गुरुवार की अपराह्न तीन बजे न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.