नबीनगर: सिमरा गांव के पास शौच करने गए व्यक्ति की पुनपुन नदी में डूबने से हुई मौत
माली थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के पास पुनपुन नदी में शौच करने गए डूबने से एक 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी अर्जुन मेहता के रूप में हुई है. घटना बुधवार की अपराह्न तीन बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर पहुंची माली थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है.