नबीनगर: मोजाहिदा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोजाहिदा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उक्त गांव निवासी सुदय कुमार है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बुधवार की अपराह्न चार बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई.