नबीनगर: पिपरा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक उक्त गांव निवासी हजारी गिरी के पुत्र शिवपूजन गिरी है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार की शाम सात बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई.न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.