नबीनगर: सिरिस रोड़ में पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चार बोतल टनाका शराब और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिरिस रोड में पेट्रोल पंप के पास से वाहन जांच के दौरान चार बोतल टनाका शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है. वही मौके पर से दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के चिरैया ताड़ निवासी सुनील राम और अभय राम है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार की शाम सात बजे जानकारी दी है. आगे की कार्रवाई कर रही है.