नबीनगर: इंद्रपुरी बराज के पास से पुलिस ने एक बाइक पर लदी पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी बराज के पास से बाइक पर लदे पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के मेह गांव निवासी अविनाश चौधरी है. थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने रविवार की अपराह्न तीन बजे बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है.