कुंडा: मानिकपुर पुलिस ने ग्राम गहनेरू में बुजुर्ग महिला की जान बचाई
ग्राम गहनेरू में गुरुवार शाम 5 बजे बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास कर रही 62 वर्षीय महिला को पुलिस और 'मिशन शक्ति' टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने महिला का चिकित्सकीय उपचार कराने के बाद उन्हें समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।