भीलवाड़ा: पतंजलि योग समिति ने शुरू किया योग दिवस पूर्वाभ्यास, पतंजलि परिवार द्वारा संचालित नि:शुल्क योग कक्षाएं आज से प्रारंभ
भीलवाड़ा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को पतंजलि परिवार भीलवाड़ा द्वारा अहिंसा सर्किल के पास जांगिड़ समाज कन्या छात्रावास के प्रांगण में विशाल योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए प्रोटोकॉल के अनुसार सामान्य योग अभ्यासक्रम का प्रशिक्षण पतंजलि परिवार द्वारा संचालित नि:शुल्क योग कक्षाओं में आज से प्रारंभ कर दिया गया है।