चौपारण: हजारीबाग में 206 बच्चों के मामलों की समीक्षा, 4 बच्चों को फोस्टर केयर के लिए मिलेगी सहायता राशि
उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में मंगलवार को बाल संरक्षण तथा पालन-पोषण देखरेख अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाल संरक्षण और देखरेख से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई। समिति के समक्ष बाल कल्याण समिति, हजारीबाग से प्राप्त 206 नए CNCP (देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे) के आवेदन और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। इनमें आय, आवासीय,