हुज़ूर: भोपाल में BJP प्रवक्ता नरेंद्र ने कांग्रेस नेता लक्ष्मण के बयान पर कहा- अपनी पार्टी के नेताओं पर ही उठा रहे हैं सवाल
Huzur, Bhopal | Jan 27, 2024 कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह के अपनी ही पार्टी को घेरने वाले बयान पर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि लक्ष्मण सिंह का बयान काफी सनसनीखेज है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एक ओर कांग्रेस EVM पर सवाल उठा रही है। वहीं, कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह EVM को क्लीन चिट दे रहे हैं।