हुज़ूर: भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने शक्ति वंदन कार्यशाला को लेकर दी जानकारी
Huzur, Bhopal | Jan 27, 2024 भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बयान देते हुए कहा कि आज शक्ति वंदन स्व सहायता समूह की यह प्रदेश स्तरीय कार्यशाला है। हमारी कार्यशाला में हमने 57 जिलों से हर जिले से अपेक्षित श्रेणी के बहनों और भाइयों को यहां पर आमंत्रित किया है। आज हमें भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री विजयाताई राहटकर जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।