हुज़ूर: मोती मस्जिद इलाके में डंपर ने दसवीं की छात्रा को कुचला, छात्रा की मौत व पिता और बहन घायल
Huzur, Bhopal | Jan 27, 2024 भोपाल के मोती मस्जिद इलाके में डंपर ने दसवीं की छात्रा को कुचल दिया। हमीदिया अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई। छात्रा, पिता और बहन के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी तभी सामने रॉन्ग साइड पर खड़ी कार के मालिक ने रोड की तरफ अचानक गेट खोला, जिसमें बाइक टकराने से पिता और दोनों बेटियां नीचे गिर गई। इतने में सामने से आ रहा डंपर छात्रा के ऊपर चढ़ गया।