कामां: सस्ते में VIP होटल कमरा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
जुरहरा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रात के समय साइबर ठगी कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तीन फर्जी सिम कार्ड जब्त किए हैं।