तिजारा: भिवाड़ी में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, 2024 में पुलिस पर फायरिंग कर हुए थे फरार
Tijara, Alwar | May 16, 2026 टपूकड़ा पुलिस ने शनिवार सुबह 9:00 बजे बताया की विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो इनामी गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश 2024 में पुलिस पर फायरिंग कर गायों से भरी पिकअप छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इनामी आरोपी जैकम उर्फ बहरा और सैकूल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पिकअप मालिक जाकिर और चालक सलीम उर्फ काला पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।