तरहसी: ओझा पतरा के पांच घरों में घुसा बरसात का पानी, प्रशासन से निकासी की गुहार
Tarhasi, Palamu | Aug 13, 2024 तरहसी प्रखंड अंतर्गत ओझा पतरा के पांच घरों में बरसात का पानी घुस गया। सबसे ज्यादा नुकसान अजय कुमार पांडेय को हुआ है। घर में पानी घुस जाने से 24 घंटे से भोजन नहीं पक पाया है। सारे सामान पानी में पड़े रहने से बर्बाद हो रहे हैं। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से पानी निकासी की गुहार लगाई है।