तरहसी: प्राथमिकता के आधार पर तरहसी के पुराने दुकानदारों को मिले जिला परिषद से निर्मित दुकानें नहीं तो होगा आंदोलन : ओंकार नाथ
Tarhasi, Palamu | Aug 12, 2024 तरहसी में जिला परिषद से निर्मित दुकानों के आवंटन में पूर्व के दुकानदार और स्थानीय दुकानदार को वरीयता नहीं मिली तो पलामू डीसी ऑफिस का घेराव करेंगे। उक्त बातें आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने सोमवार को कही। श्री जायसवाल तरहसी में जिला परिषद से निर्मित दुकानों के पास दुकानदारों के साथ बैठक के बाद प्रेस को संबोधित कर रहे थे।