तरहसी: कसमार पारपाइन में बारिश के बीच हुआ वज्रपात, खेत से लौट रहे सुरेश सिंह की हुई मौत
Tarhasi, Palamu | Aug 11, 2024 तरहसी प्रखंड के कसमार पंचायत के पारपाइन गांव में बारिश के बीच वज्रपात हुआ, जिससे खेत से लौट रहे 62 वर्षीय सुरेश सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद से सुरेश सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। सोमवार को डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की गई है।