तरहसी: कारीमाटी जंगल में सड़क लुटेरों ने तरहसी के कार सवारों पर चलाई गोली, चालक हुआ घायल
Tarhasi, Palamu | Aug 15, 2024 पलामू- लातेहार जिले के सीमावर्ती पांकी-हेरहंज से सटे पांकी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित कारीमाटी जंगल में सड़क लुटेरों ने तरहसी के कार सवार लोगों पर गोली चला दी। इस घटना में कार चला रहे दिलीप दांगी के हाथ में गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लातेहार के बालूमाथ अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।