बेहमा के शहीद भगत सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मेधावी छात्र सम्मान एवं बैग वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना रहा। त्रैमासिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि रामनिवास ने विद्यालय बैग प्रदान कर सम्मानित किया।