*मांगलिया दुर्घटना पर मंत्री श्री सिलावट ने जताया शोक, घायल का जाना हाल*
इंदौर 11 सितम्बर 2026
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मांगलिया में हुई दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचकर दुर्घटना में घायल आष्टा निवासी श्री तेजसिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मंत्री श्री सिलावट ने चिकित्सकों से चर्चा कर घायल को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायल का निःशुल्क उपचार कराया जाएगा।
श्री सिलावट ने बताया कि दुर्घटना में मृत सागर निवासी श्री विनोद कुमार चढ़ार के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
Jansampark Madhya Pradesh