गणेश उत्सव पर मिट्टी की मूर्ति अपनाने की अपील
मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने गणेश उत्सव पर्व को पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने से जोड़ते हुए नागरिकों से विशेष अपील की है।
विधायक ने कहा कि गणेश उत्सव पर मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा को अपने घरों में स्थापित करें। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारीगरों एवं छोटे व्यवसायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने नागरिकों से गणेश उत्सव को परंपरा, आस्था और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाने की अपील की।
#MaiharNews #ShrikantChaturvedi #GaneshUtsav #EcoFriendlyGanesh #LocalBusiness
मैहर श्रीकांतचतुर्वेदी गणेशउत्सव पर्यावरणसंरक्षण स्थानीयव्यवसाय
Indore, Indore | Sep 12, 2026