मटिहानी: मटिहानी की होली को राजकीय दर्जा देने की मांग विधायक ने सदन में उठाई
मटिहानी की होली को राजकीय दर्जा देने की मांग मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने सदन में उठाया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 04:00 बजे मिली. इस दौरान उन्होंने सदन में कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में ऐसी होली होती है जहां दो समुदाय आपस में होली खेलते हैं, यह बिहार ही नहीं देश के लिए नजीर साबित हो सकती है.