सुल्तानपुर: मुंबई का रहने वाला बालक भटककर सुल्तानपुर पहुंचा, बाल कल्याण समिति व कूरेभार पुलिस ने बालगृह लखनऊ पहुंचाया
कूरेभार पुलिस और सुल्तानपुर की बाल कल्याण समिति ने मुंबई से भटक कर आए बालक बसंत को परिवार से मिलाने के लिए अथक प्रयास किया। जांच में पता चला वसंत के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। बालक के चाचा उसको लेने को तैयार नहीं हैं ऐसी दशा में सदस्य मजिस्ट्रेट शिवमूर्ति ने बालक को राजकीय बालगृह लखनऊ में संरक्षित कराने की कार्रवाई की।