बीना: सर्वोदय चौराहा सहित नगर के चौराहों व तिराहों का होगा सौंदर्यीकरण, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
Bina, Sagar | Oct 29, 2025 नगर पालिका परिषद के द्वारा नगर के सभी चौराहों एवं तिराहों पर सौंदर्य करण का काम किया जाना है एवं नगर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाने की तैयारी है। जिसको लेकर बुधवार करीब 2:30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार व नगर पालिका अधिकारी आर के कोरव ने टीम के साथ सर्वोदय चौराहा, गांधी चौराहा सहित अन्य चौराहों व तिराहों का निरीक्षण किया।