बीना: गणेश वार्ड में कंप्यूटर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान खाक
Bina, Sagar | Oct 28, 2025 अजय कुमार निवासी नौगांव की गणेश वार्ड में कंप्यूटर की दुकान है। जहां पर मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। और सूचना नगर पालिका फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। और नगर पालिका फायर ब्रिगेड की मदद से स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया। जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हो गया।