बीना: बैंक वसूली से परेशान किसानों का तहसील प्रांगण में हंगामा, बैंक वसूली रोकने की मांग
Bina, Sagar | Oct 28, 2025 बीना तहसील मे बैंकों द्वारा क्षेत्र में लोगों को दिए गए लोन की बसूली की जा रही है। जिससे नाराज होकर बड़ी संख्या में किसान मंगलवार करीब 1:00 बजे तहसील कार्यालय पहुंच गए और तहसील प्रांगण में जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में किसान केसीसी, ट्रेक्टर सहित अन्य कृषि लोन की बसूली के विरोध में इकट्ठे हुये ओर बसूली रोकने की मांग की।