बीना: ब्रिज निर्माण को लेकर तहसील सभागार में बैठक, विधायक, एसडीएम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे
Bina, Sagar | Oct 28, 2025 बीना क्षेत्र में खिमलासा फाटक, डबल फाटक एवं मंडी बामोरा में ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। धीमी गति से काम होने एवं ब्रिज निर्माण संबंधी कार्य को लेकर तहसील सभागार में मंगलवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में विधायक निर्मला सप्रे ,sdm विजय डेहरिया, तहसीलदार अंबरपंथी एवं पीडब्ल्यूडी एसडीओ, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क अधिकारी एवं रेल अधिकारी शामिल हुए।