बीना: मूडरी तिराहे पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्लांट अधिकारियों ने मांगों पर दिया आश्वासन
Bina, Sagar | Oct 29, 2025 रिफाइनरी क्षेत्र में विस्तार का काम किया जा रहा है।जिसके चलते मूडरी रोड पार भारी वाहनों की आवाजाही है जिसकी वजह से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।जिससे परेशान हो कर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मूडरी तिराहे पर प्रदर्शन किया। बुधवार करीब 9:00 बजे हुआ प्रदर्शन करीब 1 घंटे चला जिसकी वजह से रास्ता बंद रहा।अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया।