बीना: महादेव खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में छुपी मिली मोटरसाइकिल, पुलिस मौके पर पहुंची
Bina, Sagar | Oct 29, 2025 बीना देहरी रोड महादेव खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियां के अंदर एक नई मोटरसाइकिल छुपी मिली। रात में जब स्थानीय लोग घूम रहे थे तो उन्होंने झाड़ियां में मोटरसाइकिल को देखा था। सूचना मिलते ही देर रात मौके पर आगासौद थाने से प्रधान आरक्षक संतोष रैकवार एवं आरक्षक रणवीर पहुंच गए। मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।