इटारसी: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर टीन शेड से गिरा झरने जैसा पानी, रेलवे की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल, वीडियो आया सामने
इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर टीन शेड से झरने की तरह पानी गिरने का वीडियो बुधवार सुबह करीब 6 बजे सामने आया है। वीडियो मंगलवार देर शाम का बताया जा रहा है जहां बारिश के दौरान प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर अचानक तेज धार में पानी गिरता दिखाई दिया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो में टीन शेड से लगातार पानी गिरता नजर आ रहा है।