शाजापुर: जिले में 25 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, 4 रिजर्व केंद्र भी
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा 25 फरवरी से प्रारंभ होगी,जिसके लिए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। रविवार 2:00 करीब जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने बताया कि शाजापुर जिले में 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमे से 04 रिजर्व में रखे गए है ।जिले में में एक भी अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र नहीं है।