शाजापुर: घायल अवस्था में शुजालपुर अस्पताल में भर्ती कराए गए व्यक्ति को ज़िला अस्पताल किया गया रेफ़र
शाजापुर घायल व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर शुजालपुर अस्पताल से शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, रविवार को दोपहर 2: बजे मिली जानकारी के अनुसार शुजालपुर निवासी कैलाश यादव को घायल अवस्था में उपचार के लिए शुजालपुर अस्पताल ले जाया गया था जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।