जयसिंहनगर: करकी में दबिश देकर पुलिस ने 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार, जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
जिले की जयसिंहनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत करकी में दबिश देकर चार लोगों को जुआ खेलते शनिवार की दोपहर 3 बजे पकड़ा है। थाना प्रभारी जयसिंहनगर ने बताया की सूचना प्राप्त हुई कि करकी में कुछ लोग ताशपत्ती से हारजीत का दावँ लगा रहे हैं। इस पर पुलिस दल ने मौके स्थल पर दबिश दी।मौके से पुष्पेंद्र सिंह कवंर निवासी करकी और तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।