रेउसा क्षेत्र के खरौहां के पास मंगलवार शाम सड़क हादसे में पैदल जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार ठोकर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग श्यामलाल पुत्र हरद्वारी निवासी गुडपुरवा खराहरा गंभीर रूप से घायल हो गए। ठोकर मारने वाली बाइक पर सवार रामनिवास पुत्र संतोष निवासी सिकंदरपुर थाना हरदी जिला बहराइच तथा बाइक चालक गोलू पुत्र रामकिशोर निवासी झज्जर घायल हुए।