जयसिंहनगर: छकता में युवती की फांसी लगाकर मौत, कारण अज्ञात, पुलिस ने मर्ग कायम किया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत छकता में अज्ञात कारणों से युवती के फांसी लगाने का मामला मंगलवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगा लिया है और उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की है।