जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत ढोलर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीईओ की मौजूदगी में महिला सभा का आयोजन
जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोलर में शनिवार की दोपहर 1 बजे लगभग अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ अशोक मरावी के उपस्थिति में महिला सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी उत्थान और अपने सुरक्षा के लिए सजग रहे।