जयसिंहनगर: बरना ग्राम पंचायत के मां खांखडा़ देवी मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का हुआ समापन
जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बरना में स्थित सुप्रसिद्ध मां खांखडा़ देवी मंदिर में सोमवार की दोपहर 1 बजे लगभग शतचंडी महायज्ञ का समापन हुआ। बता दें कि 1 मार्च से यज्ञाचार्य जवाहर प्रसाद मिश्रा एवं कथा व्यास रामकृष्ण शास्त्री की उपस्थिति में शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत हुई थी जिसका समापन आज हो गया है।