जयसिंहनगर: टेटका में मारपीट के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटका में मारपीट करने का मामला मंगलवार की शाम 5 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी जियालाल प्रजापति उम्र 40 वर्ष निवासी टेटका ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि आपसी रंजिश में उसके साथ शिब्बू प्रजापति और श्यामदास प्रजापति निवासी टेटका ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है।