जयसिंहनगर: गोपालपुर से एक महिला हुई लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर से महिला के लापता होने का मामला सोमवार की शाम 7 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता महिला के परिजन ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उनकी बेटी राधा पनिका का विवाह विगत वर्षों में हुई थी और पति के साथ अनबन होने के कारण वह अपने मायके में रहती थी।