जयसिंहनगर: जयसिंहनगर नगर परिषद परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ
जिले के नगर परिषद जयसिंहनगर परिसर में शनिवार की दोपहर 3 बजे लगभग नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। जहां पर नगरीय निकाय के प्रकरणों में संपत्ति कर अधिभार, जल उपभोक्ता प्रभार, जलकर के सरचार्ज में निर्धारित शर्ताे के साथ छूट भी दी गई है। इसके साथ ही जयसिंहनगर कोर्ट में भी लंबित प्रकरणों के आपसी समझौते के साथ त्वरित निराकरण के लिये आज नेशनल लोक अदालत संपन्न हुई।